Search

 
 
 

लातेहार : भाजपा आज शाम साढ़े पांच बजे करेगी हेमंत सरकार का पुतला दहन

 
Latehar :  बीजेपी के तत्वावधान में आज बुधवार शाम साढ़े पांच बजे हेमंत सरकार का पुतला दहन किया जायेगा. जिला मुख्यालय और अन्य सभी मंडल मुख्यालयों में जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह के निर्देश पर यह कार्यक्रम होगा. भाजपा जिला महामंत्री पंकज सिंह ने इस बात की जानकारी दी. साथ ही उन्होंने भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं से पुतला दहन कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है. (पढ़ें, पांकी">https://lagatar.in/panki-mla-attacked-hemant-sarkar-said-the-public-will-teach-a-lesson-in-the-coming-elections/">पांकी

विधायक ने हेमंत सरकार पर बोला हमला, कहा आने वाले चुनाव में जनता सिखायेगी सबक)

नेता और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, सरकार की तानाशाह और बर्बतापूर्ण कार्रवाई

पंकज सिंह ने बताया कि प्रदेश भाजपा के आह्वन पर भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा 11 अप्रैल को झारखंड सचिवालय का घेराव कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से किया जा रहा था. तभी पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज किया. साथ ही पानी की बौछार और आंसू गैस के गोले छोड़े. इसमें कई भाजपा नेता व पत्रकार घायल हो गये. पंकज सिंह ने कहा कि यह झारखंड सरकार की तानाशाह और बर्बतापूर्ण कार्रवाई है. इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. पूरे प्रदेश में इसे लेकर आक्रोश है. इसे भी पढ़ें : मनी">https://lagatar.in/money-laundering-case-suspended-ias-pooja-singhal-sent-to-jail-after-surrendering/">मनी

लॉन्ड्रिंग मामला : सरेंडर करने के बाद निलंबित IAS पूजा सिंघल को भेजा गया जेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही