Search

 
 
 

लातेहार : भाजपा चार मार्च को करेगी झारखंड सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

 
Latehar: भारतीय जनता पार्टी, जिला लातेहार इकाई की एक बैठक जिला अध्यक्ष पंकज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में जिला अध्यक्ष ने कहा कि आगामी चार मार्च को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में झारखंड सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में भय, भूख और भ्रष्टाचार बढ़ी है. हत्या और अपहरण धंधा बन गया है. दिन दहाड़े ज्वेलरी दुकानों में डाका पड़ रहा है और सरकार व प्रशासन आंखें मूंदे बैठी है. इससे पहले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, प्रदेश प्रवक्ता नंद प्रसाद, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरिकृष्ण सिंह, पूर्व विधायक प्रकाश राम, अवधेश सिंह चेरो, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री मंजू लता, जिला प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा समेत जिले के सभी पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे. मंच संचालन जिला महामंत्री बंशी यादव ने किया. इसे भी पढ़ें-योजना">https://lagatar.in/bring-progress-in-implementation-of-the-scheme-deputy-commissioner/">योजना

के क्रियान्वयन में लाएं प्रगति : उपायुक्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही