Latehar : भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को सरकार की गलत नीतियों और भाजपा विधायकों के निलंबन के खिलाफ हेमंत सरकार का पुतला दहन किया. इसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने किया. इससे पहले शहर के थाना चौक से समाहरणालय गेट तक जुलूस निकाली गयी. समाहरणालय गेट के पास भाजपाईयों ने सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. मौके पर पंकज सिंह ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार लोकतंत्र विरोधी है. उन्होंने भाजपा नेताओं को बंधक बनाकर रखा. इस अलोकतांत्रिक सरकार को झारखंड की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में मुंह तोड़ जवाब देगी. उन्होंने कहा कि यह सरकार सत्ता के मद में चूर है. सरकार को प्रदेश के विकास से कोई मतलब नहीं है. आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के सभी मंत्री व विधायक अपनी जेब भरने में लगे हैं. पुतला दहन कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे, जिप सदस्य बलवंत सिंह व प्रियंका देवी, राजीव रंजन पांडेय, मुकेश पांडेय, कन्हाई मांझी, गोविंद प्रसाद, गणेश प्रसाद, रघुवीर यादवख्, नागमणि, मिलन शुक्ला आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
लातेहार : भाजपाईयों ने हेमंत सरकार का पुतला दहन किया
Last Updated: Aug 01, 2024 12:00 AM (IST)