Search

 
 
 

लातेहार : भाजपाइयों ने यक्ष्मा मरीजों के बीच बांटे फल

 
Latehar : सेवा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में सदर अस्पताल में भर्ती यक्ष्मा (टीबी) के मरीजों के बीच फलों का वितरण किया गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सह भाजपा जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को टीबी मुक्त बनाने का बीड़ा उठाया है. उनके जन्म दिन 17 सितंबर से आगामी दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है. इसी के तहत यक्ष्मा के रोगियों के बीच फलों का वितरण किया गया और उनका कुशलक्षेम पूछा गया. इस दौरान यक्ष्मा के रोगियों को नियमित दवाइयों का सेवन करने तथा तंबाकू या शराब का सेवन नहीं करने की अपील की गयी. कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, कार्यक्रम प्रभारी सह जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, भाजपा जिला महामंत्री पंकज सिंह, प्रखंड उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद, पूर्व प्रखंड प्रमुख अशोक सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष महताब आलम, सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के प्रभारी बंशी यादव, जिला सांसद प्रतिनिधि विनीत मधुकर, ध्रुव कुमार पांडेय, रामदेव सिंह, श्याम किशोर वैध, आशा देवी, छोटू कुमार, रानी देवी, राजबली भुईया, कलावती देवी व समीम अंसारी उपिस्थत थे. इसे भी पढ़ें–चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-construction-work-of-puja-pandals-in-full-swing-for-durga-puja/">चाईबासा

: दुर्गा पूजा को लेकर पूजा पंडालों का निर्माण कार्य जोरों पर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही