Search

 
 
 

लातेहार : भाजपाइयों ने किया जल ही जीवन कार्यक्रम का आयोजन

 
Latehar : सेवा पखवाड़ा के तहत भारतीय जनता पार्टी लातेहार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में सदर प्रखंड के तरवाडीह ग्राम में जल ही जीवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बतौर मुख्य अतिथि दिशा सदस्य रामदेव सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि जल के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है. उन्होंने कहा कि जल का संरक्षण बहुत ही आवश्यक है. वर्तमान में जिस प्रकार जल का दोहन व बर्बादी किया जा रहा है, इससे भविष्य में जल संकट उत्पन्न हो सकता है. उन्होंने बारिश के जल का संचय करने की अपील ग्रामीणों से की. मंडल अध्यक्ष ने कहा कि आगामी दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में जल ही जीवन पत्रक का वितरण ग्रामीणों के बीच किया गया. मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण पासवान, मंडल प्रभारी राजकुमार प्रसाद, मंडल महामंत्री अवधेश चंद्रवंशी, अजजा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष हरमोहन सिंह, रवींद्र प्रसाद, पप्पू नायक, अजय प्रसाद, सुजीत प्रसाद, पप्पू शर्मा, राजू प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, रूपेश कुमार वर्मा, माणिकचंद साहु, सुखदेव सिंह व राजेश साहु उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें–जेएससीए">https://lagatar.in/mock-drill-of-ats-at-jsca-stadium-freed-the-captives/">जेएससीए

स्टेडियम में एटीएस का मॉक ड्रिल, बंधक बनाये गये लोगों को कराया मुक्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही