Search

 
 
 

लातेहारः आत्मसनिर्भर भारत संकल्पु अभियान पर भाजपा की कार्यशाला

भाजपा के प्रदेश मंत्री गणेश मिश्रा ने कहा कि पीएम के आत्मनिर्भरता के संदेश को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के माध्यम से राज्य के हर नागरिक तक पहुंचाया जा रहा है. उन्हें उत्पादों के उपयोग तथा स्वदेशी जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.
 

Latehar : भाजपा के लातेहार जिला कार्यालय में मंगलवार को केंद्र सरकार के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश मंत्री गणेश मिश्रा बतौर मुख्यं अतिथि शरीक हुए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर सामाजिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की आवश्यकता पर बल दे रहे हैं. पीएम के आत्मनिर्भरता के संदेश को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के माध्यम से राज्य के हर नागरिक तक पहुंचाया जा रहा है. उन्हें उत्पादों के उपयोग तथा स्वदेशी जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.


मिश्रा ने कहा कि त्योहारों को ध्यान में रखते हुए हमें उत्सव के दौरान स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देना होगा. दुर्गा पूजा व गरबा महोत्सव के दौरान पूजा समिति के साथ समन्वय बनाकर पूजा पंडाल में आत्मनिर्भर भारत थीम सुनिश्चित की जा सकती है. उन्होंाने दीपावली के समय लोगों को स्वदेशी उत्पाद खरीदने व बेचने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की. विदेशी लाइटिंग की जगह मिट्टी के दीये को बढ़ावा दें.


 कार्यक्रम में वरिष्ट नेता राजेंद्र प्रसाद शौंडिक व अयोध्या प्रसाद को अंग वस्त्र व पुस्तक भेंट कर सम्मारनित किया गया. कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री सह सांसद प्रतिनिधि बंशी यादव ने किया. मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव,  संतोष यादव, रेणु देवी, रामदेव सिंह, पंकज यादव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष छोटू राजा, अमलेश कुमार सिंह, कौशल किशोर प्रसाद, आशा देवी, प्रमोद कुमार, विवेक चंद्रवंशी, लक्ष्मण कुशवाहा, लव कुमार सिंह, संजय जायसवाल, शिवमंगल सिंह, अनिल सिंह, आनंद सिंह, प्रकाश कुमार, पिंटू रजक, संदीप उरांव आदि  मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही