Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : रक्तदान शिविर का आयोजन, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह

Advertisement
Advertisement
Latehar  :  जिले के मनिका प्रखंड स्थित ड्रिगी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मनिका नगर इकाई के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ बिमल कुमार सिंह, अभाविप के प्रदेश सह मंत्री रमेश उरांव, नगर मंत्री उत्तम कुमार, नगर सह मंत्री अभिषेक कुमार यादव व नगर एसएफएस प्रमुख सौरभ भारती ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प पुष्पांजलि कर किया. मौके पर संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ बिमल ने कहा कि रक्तदान मानव कल्याण का दूसरा नाम व सबसे बड़ा माध्यम है. रक्तदान समाज को एक सूत्र में बांधता है. रक्तदान शिविरों के आयोजन को प्रोत्साहन मिलना चाहिए. वहीं अपने जीवन का 10 वां रक्तदान कर रहे अंग्रेजी के प्रोफेसर पृथ्वी राज ने कहा कि अगर मेरा खून किसी के काम आ सके, इससे बड़ी बात क्या होगी. इसे भी पढ़ें-हेमंत">https://lagatar.in/women-are-not-safe-in-hemant-government-santosh-dubey/">हेमंत

सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं : संतोष दुबे

रक्तदान के प्रति लोगों में बढ़ी जागरूकता- मनीष तिवारी

12वीं बार रक्तदान कर रहे कॉलेज के समाजशास्त्र के प्रोफेसर मनीष तिवारी ने कहा कि रक्तदान महादान है. मानव रक्त का कोई विकल्प नहीं है. रक्तदान कर ही इसे संग्रह किया जा सकता है. नगर मंत्री उत्तम कुमार ने कहा कि मनिका जैसे पिछड़े क्षेत्र में रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है. शिविर में कुल दस यूनिट रक्त संग्रह किया गया. रक्तदान करने वालों में चंदन कुमार, अभिषेक कुमार, राजू उरांव, सुजीता कुमारी, जानवी, छोटू सिंह, अभिषेक यादव व उत्तम कुमार का नाम भी शामिल है. मौके पर महाविद्यालय के प्रोफेसर डा बसंत प्रसाद, पंकज मनी तिवारी, डॉ डीके वर्मा, उमेश रविदास, विकास कुमार तिवारी, ब्लड बैंक, लातेहार के तकनीकी सहायक विनय कुमार सिंह, हरिशंकर मिश्र व सुरेंद्र बड़ाइक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-पांच">https://lagatar.in/400-rmc-workers-will-go-on-strike-from-september-5-demand-for-7th-pay-scale/">पांच

सितंबर से हड़ताल पर जाएंगे 400 RMC कर्मी, 7वें वेतनमान की मांग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही