Search

 
 
 

लातेहार : रक्तदान शिविर का आयोजन, 13 यूनिट रक्त किया गया संग्रह

 
Latehar :  समृद्धि झारखंड फाउंडेशन एवं शहर के तपा लाइफलाइन हास्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए डा. एसके सिंह ने कहा कि रक्तदान करने से मनुष्य का तन व मन दोनों स्वस्थ्य होता है. उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ्य मनुष्य तीन महीने के अंतराल में रक्तदान कर सकता है. उन्होंने युवाओं को रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की. वहीं फांउडेशन के मनोज कुमार ने भी लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि रक्तदान करने पर कई प्रकार की बीमारियों से भी बचा जा सकता है. शिविर में कुल 13 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. रक्तदान करने वालों में संदीप कुमार यादव, मिथिलेश कुमार यादव, अक्षय वर्मा, नरेंद्र कुमार पांडेय, मनीष कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, जय मंगल टानाभगत, प्रमोद कुमार, परबल तिग्गा, संजय कुमार सिन्हा, संजय यादव, अंकित कुजूर व मिथिलेश कुमार सिंह का नाम शामिल है. इसे भी पढ़ें–टाटा">https://lagatar.in/former-tata-sons-chairman-cyrus-mistry-dies-in-car-accident/">टाटा

संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की कार दुर्घटना में मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही