Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः तीन दिनों से लापता युवक का शव खदान से बरामद

बालूमाथ डीएसपी बिनोद रवानी के नेतृत्व  में थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार एवं अमरवाडीह पिकेट प्रभारी अनुभव सिन्हा ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की.
Advertisement
Advertisement

Latehar : लातेहार के जिले के बालूमाथ अनुमंडल क्षेत्र के चमातू ग्राम स्थित भूलनी टोला कोयला खदान के पास सोमवार को एक युवक का शव संदिग्धी अवस्थाद में बरामद किया गया है. शव की शिनाख्तू चमातू गांव निवासी बसंत आनंद के पुत्र विजय के रूप में की गयी है. बालूमाथ डीएसपी बिनोद रवानी के नेतृत्व  में थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार एवं अमरवाडीह पिकेट प्रभारी अनुभव सिन्हा ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. 

पिता बसंत आनंद ने बताया कि उनका पुत्र पिछले छह जून से गायब था. वह घर से बाइक पर सवार होकर निकला था. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला. बालूमाथ थाना में उसके लापता होने  का मामला दर्ज कराया गया. आठ जून को कुंडी ग्राम स्थित सीसीएल ऑफिस के समीप युवक की बाइक बरामद की गई. इसके बाद पुलिस ने युवक की तलाशी जोर-शोर से शुरू कर दी. नौ जून की सुबह युवक का शव चमातू स्थित भूलनी टोला के पास कोयला खदान के बाहर संदिग्ध अवस्था में पाया गया. प्रथम दृष्टिया प्रतीत होता है कि युवक को अन्यत्र बेरहमी से हत्या कर शव को छुपाने के उद्देश्य से कोयला खदान में फेंक दिया गया. खदान में पानी भरा था, लेकिन शव खदान में नहीं गिर कर बाहर गिर गया.  पुलिस ने मौके से चटाई और बोरा बरामद किया है.  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेजना चाहा, लेकिन  परिजन और ग्रामीणों ने शव उठाने नहीं दिया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.  पुलिस एक युवक को पड़कर पूछताछ के लिए थाना लाई है. पुलिस ने हत्यासरों को जल्द गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही