Search

 
 
 

लातेहार : महुआडांड़ में बोलेरो व ट्रैक्‍टर में टक्‍कर, 4 लोग घायल

 
Latehar : लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के अक्सी पुल के समीप गुरुवार की देर शाम एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रसत हो गया, जिसमें 4 लोग घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार, बोलेरो पर्यटन स्थल सुग्गा बांध की ओर से आ रही थी. तभी अक्सी पुल के समीप विपरित दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर से उसकी सीधी टक्कर हो गई. दुर्घटना में बोलेरो में सवार चार लोग घायल हो गए. ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस से सभी घायलों को महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. चिकित्‍सा प्रभारी डॉ अमित खलखो सभी का प्राथमिक उपचार किया. घायलों में सुरेश्वर लोहरा (सरनाडीह तम्बोली), सचिन मुंडा (बरकड्डा डुमरी, गुमला), शंकर गोप व दीपक मिंज (दोनों नेतरहाट के) शामिल है. डॉक्टर ने सचिन मुंडा, शंकर गोप व दीपक मिंज की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. टक्‍कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्‍टर पुल के नीचे गिर गया. यह भी पढ़ें : अब">https://lagatar.in/now-there-is-no-network-hassle-4g-push-machines-will-be-installed-in-pds-shops-minister-announced/">अब

नेटवर्क की खिचखिच नहीं, PDS दुकानों में लगेंगे फोर जी पौश मशीन, मंत्री ने किया ऐलान
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही