Search

 
 
 

लातेहार : गार्डवाल तोड़ कर बोलेरो खेतों में गिरा, चालक की मौत

 
Latehar: शहर के रेलवे स्टेशन रोड में औरंगा नदी पुल के समीप शुक्रवार की देर रात एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गार्डवाल तोड़ते हुए खेतों में गिर गया. इस दुर्घटना में बोलेरो चालक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, उक्‍त बोलेरो (जेएच-01डी-4675) में छह लोग सवार हो कर लोहरदगा से गारू से एक वैवाहिक कार्यक्रम के सिलसिले में गये थे और वहां से लौट रहे थे. इसी दौरान औरंगा नदी पुल के पास बोलेरो का स्‍टीयरिंग फेल हो गया और बोलेरो गार्डवाल तोड़ते हुए खेतों में जा गिरा. इसमें चालक की मौत हो गयी. जबकि समिल भगत व शशि भगत गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्‍हें रेफर कर दिया गया है. सभी लोहरदगा जिले के महुआ टोली के रहने वाले हैं. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से नदी से बाहर निकाल कर सभी को सदर अस्पताल लाया गया. डॉ सुदामा राम ने सभी का प्राथमिकी इलाज किया. वाहन में सवार रूपा देवी ने बताया कि वे लोग गारू से लोहरदगा अपने घर जा रहे थे.  इसी दौरान पुल के पास मोड़ में चालक ने अनियंत्रित खो दिया और बोलेरो खेतो में जा गिरा. वाहन में कुल छह लोग सवार थे.  तीन लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं. इसे भी पढ़ें -  बोर्ड">https://lagatar.in/trial-begins-for-board-corporation-and-commission-19-have-no-chairman-and-member/">बोर्ड

निगम व आयोग के लिए आजमाइश शुरू, 19 में अध्यक्ष और मेंबर नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही