Search

 
 
 

लातेहार : बोरिंग वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

 
Latehar : एक बोरिंग वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से वाहन के चालक की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना शनिवार की शाम सदर थाना क्षेत्र के इचाक पंचायत के लावागड़हा ग्राम की है. मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के ग्राम गजरा बहरा निवासी लाल सिंह के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के द्वारा सदर प्रखंड के विभिन्न गांवों में डीप बोरिंग करने का कार्य कराया जा रहा है. शनिवार की शाम उक्त वाहन जब लावागड़हा गांव पहुंची तो एक ढलान में असंतुलित हो कर खेत में पलट गयी. इस दुर्घटना में चालक बोरिंग वाहन के नीचे दब गया और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. इस संबंध में पूछे जाने पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता जितेंद्र कुजूर ने कहा कि वे अभी रांची में हैं. यह काम किस संवेदक के द्वारा कराया जा रहा है, यह कागजात देखने के बाद ही बताया जा सकता है. घटना की सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंच कर को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इसे भी पढ़ें–रांची:">https://lagatar.in/ranchi-municipal-commissioner-inspected-kadru-pond-instructed-for-cleanliness/">रांची:

नगर आयुक्त ने कडरू तालाब का किया निरीक्षण, साफ-सफाई का निर्देश [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही