Search

 
 
 

लातेहार : ब्रह्मकुमारियों ने रक्षा बंधन का पर्व मनाया

 
Latehar :  प्रजापिता ब्रह्मकुमारी इश्वरीय विश्वविद्यालय, पंपूकल धर्मपुर शाखा में रक्षा बंधन का पर्व मनाया गया. मौके पर केंद्र की संचालिका बीके अमरमणी ने रक्षा बंधन के अध्यात्मिक रहस्य को बताया. कहा कि रक्षा बंधन न सिर्फ भाई-बहनों के अटूट प्रेम का पर्व है, वरन अपने बुराईयों को भी त्यागने का संकल्प लेने का अवसर है. उन्होंने कहा कि अगर हम इस अवसर पर अपने अंदर में व्याप्त बुराई या फिर किसी व्यसन का त्याग करें तो जीवन सार्थक हो सकता है. यह त्यौहार हम सबों को एक सूत्र में पिरोने का त्यौहार है. बीके अमरमणी ने मौके पर लोगों को राखियां बांधी. कार्यक्रम में अधिवक्ता सविता साहु, अनिता गुप्ता, रंजू, रामशिला, किरण, सुनीता, निशि, नारायण प्रसाद, चंद्रेश, कृष्णा, निरंजन, अजीत, अजय, जग्गु, बद्री,राघव, जगरनाथ, विनोद, पवन, बैजनाथ, धीरज, अनूज समेंत कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : महुआडाड़">https://lagatar.in/latehar-income-of-villagers-from-khukdi/">महुआडाड़

में खुखड़ी की डिमांड ज्यादा, ग्रामीणों को हो रही आमदनी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही