Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : श्मशान घाट की जमीन पर बना दिया पुल, ग्रामीणों ने किया विरोध

Advertisement
Advertisement
सरकारी विभागों की साठगांठ से श्मशान घाट की जमीन पर पुल बनाने का आरोप Latehar:  बानपुर में बनवारी साहू महाविद्यालय के पास जायत्री नदी किनारे एक श्मशान घाट है. यहां बानपुर एवं आसपास के इलाकों के शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है. शुक्रवार को भी यहां ग्रामीण एक शव का अंतिम संस्कार करने के लिए पहुंचे थे. लेकिन जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो हैरान रह गये. ग्रामीणों ने देखा कि यहां एक पुल का निर्माण कर दिया गया है. ग्रामीणों का दावा है कि यह श्मशान घाट की जमीन है और पीढि़यों से लोग यहां शवों का अंतिम संस्कार करते आ रहे हैं. ग्रामीणों ने यहां पुल बना दिये जाने का विरोध किया. दरअसल शहर के अमवाटीकर मुहल्ला के कंचन राम की पत्नी का देहांत हो गया था और लोग उसका अंतिम संस्कार करने के लिए वहां पहुंचे थे. ग्रामीणों ने कहा कि बानपुर के कतिपय लोगों के द्वारा सरकारी विभागों से सांठगांठ कर श्मशान घाट की जमीन पर पुल बना दिया गया है ताकि उनकी जमीन की कीमत बढ़ जाये और वहां तक आने जाने का रास्ता हो जाये. पुल बना दिये जाने के कारण यहां लोगों को शवों का अंतिम संस्कार करने में काफी परेशानी होगी. अब यहां अंतिम संस्कार के लिए जमीन काफी कम बची है. ग्रामीणों से इसे ले कर जिले के उच्चाधिकारियों को आवेदन सौंपने का निर्णय लिया है. इसे भी पढ़ें-पलामूवासियों">https://lagatar.in/cm-will-give-gifts-to-the-people-of-palamu-will-lay-the-foundation-stone-of-son-koil-auranga-pipeline-project/">पलामूवासियों

को कल सीएम देंगे सौगात, रखेंगे सोन-कोयल-औरंगा पाइपलाइन प्रोजेक्ट की आधारशिला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही