Search

लातेहार : रेलवे ओवरब्रिज के डिवाइडर पर चढ़ी बस, कंडक्टर की मौत, बाल-बाल बचे 35 यात्री

Latehar : एनएच-22 में बालूमाथ रेलवे ओवरब्रिज के गार्डवाल से मोना नामक एक यात्री बस टकरा गई. दुर्घटना में बस कंडक्टर व महिला घायल हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां डॉ. पुरुषोत्तम ने घायल मरीजों का इलाज किया. गंभीर रूप से घायल बस कंडक्टर मो. इनायतुल्लाह को रिम्स रेफर कर दिया गया. मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. वहीं घायल महिला प्रतिमा कुमारी का सीएचसी, बालूमाथ में ही इलाज किया जा रहा है. बस के यात्रियों ने बताया कि बस चतरा से रांची जा रही थी. बस में 35 यात्री सवार थे. जैसे ही बस बालूमाथ ओवरब्रिज के पास पहुंची बस का मेन पत्ती टूट गया और स्टेयरिंग भी लॉक हो गया. रफ्तार में होने के कारण चालक ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया और ओवरब्रिज के गार्डवाल से टकराकर बस गार्डवाल पर चढ़ गई. अचानक हुई इस दुर्घटना से बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. गनीमत थी बस गार्डवाल से टकराने के बाद रुक गई. अन्यथा बस ओवरब्रिज से नीचे गिर जाती तो जानमाल की भारी क्षति हो सकती थी. दुर्घटना की सूचना पर बालूमाथ अंचल अधिकारी आफताब आलम घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली. इसे भी पढ़ें : ग्राउंड">https://lagatar.in/ground-report-stabilizer-defective-somewhere-in-hmch-there-is-no-electricity-nearby/">ग्राउंड

रिपोर्ट : HMCH में बेड तक ऑक्सीजन सप्लाई बंद, देर रात तड़पने लगी महिला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp