Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : माओवादी बंदी के दौरान नहीं चली बसें, बस स्टैंड रहा वीरान

Latehar:  भाकपा माओवादियों के एक दिवसीय बंद के दौरान यात्री बसें नहीं चली. रांची-मेदिनीनगर राष्ट्रीय उच्च पथ पर यात्री बसों का परिचालन ठप रहा. हालांकि सड़कों पर कुछ छोटी वाहनों और ट्रकों को अवश्य देखा गया. यात्री बसों के नहीं चलने के कारण बस स्टैंडों में वीरानी देखी गयी. ग्रामीण क्षेत्रों से जिला मुख्यालय तक चलने वाली सवारी वाहनों का परिचालन नहीं हुआ. इस कारण शहर के जुबली चौक, बाइपास, पुराना बस स्टैंड और माको मोड़ स्थित छोटे वाहनों के पड़ावों में भी सन्नाटा पसरा रहा. वहीं महुआडांड़ प्रखड मुख्यालय के बस स्टैंड से एक भी बस नहीं खुली. महुआडांड़ में बाजार भी बंद थे. यही हाल गारू प्रखंड मुख्यालय का भी था. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-coal-businessman-shot-dead-in-katras-gangster-prince-khan-took-responsibility/">धनबाद

: कतरास में कोयला कारोबारी की गोली मारकर हत्या, गैंगस्टर प्रिंस खान ने ली जिम्मेवारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही