Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : कृषि के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए व्यवसायी निर्दोष गुप्ता सम्मानित

Latehar: जिला मुख्यालय के जुबली चौक निवासी निर्दोष गुप्ता को सम्मानित किया गया है. वायर क्रॉप साइंस लिमिटेड कंपनी ने किसानों को उन्नत खेती के लिए प्रेरित करने एवं बीज व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए श्री गुप्ता को यह सम्मान दिया गया है. पलामू में होटल रबाडा में आयोजित एक कार्यक्रम में श्री गुप्ता को सम्मान पत्र तथा चेक प्रदान किया गया. कंपनी के जोनल रिसर्च मैनेजर कुलवंत सिंह, रिजनल मैनेजर आदर्श सिंह व क्षेत्रीय अधिकारी अजीत महतो ने उन्हें सम्मान पत्र व चेक प्रदान किया. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/heart-wrenching-incident-again-in-delhi-a-minor-girl-was-first-stabbed-with-a-knife-then-killed-by-being-stoned/">दिल्ली

में फिर दिल दहला देने वाली वारदात, नाबालिग लड़की पर पहले चाकू से वार, फिर पत्थर से कूचकर हत्या
बता दें कि युवा व्यवसायी निर्दोष गुप्ता को बीज व्यवसाय को बढ़ावा देने एवं किसानों को जागरूक करने के लिए डेल्टा कपंनी के द्वारा एक माह पूर्व ही यूरोपीय देश अजरबैजान में भी सम्मानित किया गया था. गुप्ता को विभिन्न कंपनियों और संस्थाओं के द्वारा देश और विदेश में सम्मानित किया जा चुका है. श्री गुप्ता को सम्मानित करने पर लातेहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, गजेंद्र प्रसाद शौंडिक, निर्मल कुमार महलका आदि ने बधाई दी है. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-nia-team-reached-plfi-supremo-dinesh-gop-with-a-peg-to-recover-weapons/">BREAKING

: हथियार बरामद करने PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को खूंटी लेकर पहुंची एनआईए की टीम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही