Search

 
 
 

लातेहार : फोरलेन रोड निर्माण को लेकर शिविर का आयोजन

 
Latehar: एनएच-75 में मनिका में फोरलेन सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण किया जाना है. इसे लेकर मनिका प्रखंड सभागार में भू-अर्जन विभाग द्वारा मनिका गांव के रैयतों के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में भूमि अधिग्रहण के प्रावधानों को बताया गया. अमीन अजय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि मनिका गांव में जमीन का सरकारी कीमत 30,647 रुपया प्रति डिसमिल है. इसका 4 गुना राशि मुआवजे के तौर पर दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-central-university-students-protest/">झारखंड

केंद्रीय विवि के छात्रों का विरोध प्रर्दशन

8 गुणा मुआवजा देने की मांग

मुआवजे की राशि का दर जान कर ग्रामीण खासे नाराज दिखायी पड़े. रैयत सुरेंद्र पासवान ने कहा कि लातेहार जिला मेसो क्षेत्र में आता है. इस जिला में अधिकतम अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के लोग निवास करते हैं. जिले में सरकारी रेट जमीन का कम है जबकि आमतौर पर जमीन खरीद बिक्री अधिक मूल्य पर होता है. उन्होंने 8 गुणा मुआवजा देने का मांग की. ग्रामीणों ने कहा कि अगर सही प्रकार से जमीन का रेट नहीं मिलता है तो वे जमीन को अधिग्रहण नहीं करने देंगे. मौके पर एनएच विभाग के मनोहर कुमार, अमरेश कुमार मेहता, भरत महतो, परमानंद यादव, गिरवर पासवान, हरि यादव, अजय प्रसाद, शिवराम, अमरदीप पासवान, मिथिलेश पासवान, अमरदीप कुमार, लल्लन तिवारी व उमेश पासवान समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-mnrega-scam-hc-directs-to-complete-investigation-in-six-months/">हजारीबाग

मनरेगा घोटाला : HC ने छह महीने में जांच पूरी करने का दिया निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही