Search

 
 
 

लातेहार : आदिम जनजाति समुदाय के लिए लगा शिविर, खानापूर्ति करने का आरोप

 
Garu, Latehar: हमारा संकल्प विकसित भारत अभियान के तहत आदिम जनजाति (पीवीटीजी) समुदाय को योजनाओं का लाभ देने के लिए प्रखंड के बारेसांढ़ पंचायत सचिवालय में शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में आये कई ग्रामीणों ने शिविर को खानापूर्ति बताया. झारखंड सरकार द्वारा 50 वर्ष की आयु से वृद्धा पेंशन देने की घोषणा की बात सुन कर वे शिविर में आये थे. लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि उनका आवेदन नहीं लिया गया. फुलवा देवी कोराइन ने बताया कि उनका पेंशन बहुत दिनों से नहीं आ रहा है. जब उसने इसकी शिकायत शिविर में कर्मचारियो से की तो उन्हें बताया कि सरकार की डाटा में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है. कोरवा व बृजिया समुदाय के कई ग्रामीण अपने आधार सुधार एवं बच्चों का नया आधार बनवाने के के लिए शिविर में पहुंचे थे. लेकिन उन्हें बताया गया कि आधार ऑपरेटर शिविर में नहीं है. बताते चलें कि इस शिविर में सुदूरवर्ती क्षेत्र हेनार, लाटू और कुजरूम से लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए बारेसांढ़ पंचायत सचिवालय पहुंचे थे. इसे भी पढ़ें-राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-will-come-to-dhanbad-on-4th-night-rest-in-halkatta-east-tundi-on-saturday/">राहुल

गांधी 4 को आएंगे धनबाद, शनिवार को पूर्वी टुंडी के हलकट्टा में रात्रि विश्राम

कई विभागों के प्रतिनिधि नहीं थे मौजूद

प्रखंड कार्यालय से प्रतिनिधि के तौर पर एकमात्र कर्मी पहुंचा था. जबकि बिजली, पानी और आंगनवाड़ी आदि समस्याओं के लिए विभाग का कोई भी कर्मी शिविर में उपस्थित नहीं था. आरोप है कि आदिम जनजातियों के मिलने वाले आवास में प्रखंड कार्यालय द्वारा ही बिचौलिया को बढ़ावा दिया जा रहा है. शिविर में उपस्थित ग्रामीणों नें बताया कि आजकल क्षेत्र में बिचौलिया सक्रिय हो गए हैं. ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में लोग धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं. इस संबंध में आवास के प्रखंड समन्वयक अलोक रंजन से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होने मोबाइल रिसिव नहीं किया. इसे भी पढ़ें-भाजपा-कांग्रेस">https://lagatar.in/bjp-congress-are-doing-politics-of-hatred-in-the-name-of-religion-enos-ekka/">भाजपा-कांग्रेस

धर्म के नाम पर कर रही है नफरत की राजनीति: एनोस एक्का
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही