आपके आधार नंबर को अन्य आवश्यक सेवाओं जैसे आपके बैंक खाते, मोबाइल नंबर और पैन कार्ड से जोड़ने की प्रक्रिया को आधार सीडिंग कहते हैं.Latehar : जिले के सभी पंचायतों में ग्रीन कार्ड इश्यू करने और आधार कार्ड सीडिंग करने को लेकर 24 जून से शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जो 10 जुलाई तक चलेगा. इसी क्रम में 26 जून को लातेहार प्रखंड के धनकारा व शीशी, चंदवा के कामता व सेरक, हेरहंज के चीरू व तासू, मनिका के नामूदाग, बरवाडीह के खूरा व बरवाडीह, बालुमाथ के मासियातू व रजवार और महुआडांड़ प्रखंड के ओरसा पंचायत में शिविर लगेगा. जिला आपूर्ति पदाधिकारी रश्मि लकड़ा ने सभी से इस शिविर में भाग लेने की अपील की है.
लातेहार : ग्रीन कार्ड इश्यू करने व आधार कार्ड सीडिंग के लिए 26 जून को शिविर
Last Updated: Jun 25, 2024 12:00 AM (IST)
Comments
Leave a Comment