Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ चलाया गया अभियान

Latehar: उपायुक्त भोर सिंह यादव के निर्देश पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैला रहा है. स्वर संगम म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा सदर प्रखंड के परसही पंचायत और मंगलवारीय बाजार हाट में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया. नाटक के माध्यम से डायन बिसाही, बाल विवाह, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी योजना और फूलों झानो आशीर्वाद योजना के बारे में बताया गया. योजना का प्रचार-प्रसार कर लोगों से इसका लाभ लेने की अपील की गई. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-illegal-encroachment-attempt-on-agyarkunds-fair-ground-tribals-protest/">धनबाद

: एग्यारकुंड के मेला मैदान पर अवैध कब्जा का प्रयास, आदिवासियों ने किया विरोध

“तबीयत खराब हो तो अस्पताल जायें, अंधविश्वास में न पड़ें”

नाटक के माध्यम से रितेश कुमार, जोगेश्वर राम और बसंत प्रसाद ने लोगों को सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया. उन्होंने बताया कि बीमार पड़ने की स्थिति में किसी ओझा गुणी के पास नहीं जाना है. ऐसी परिस्थिति में अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र या सदर अस्पताल लातेहार में जाकर इलाज करवाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि डायन बिसाही को लेकर किसी को प्रताड़ित करने पर कानूनी सजा का प्रावधान है.. सर्वजन पेंशन योजना के लाभों को बताते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 5 वर्ष से ऊपर के दिव्यांग, 18 वर्ष के ऊपर के विधवा अथवा परित्यक्ता महिला, 45 वर्ष से ऊपर के एकल महिला एवं 60 वर्ष से ऊपर के वृद्धजनों को पेंशन योजना का लाभ दिया जाता है. इसके अलावा एचआईवी एड्स से ग्रसित व्यक्ति को भी इस योजना का लाभ दिया जाता है. सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत कक्षा आठ व नौ में पढ़ने वाली छात्राओं को ढाई हजार, कक्षा 10 से 12 वीं तक 5000 एवं वयस्क होने पर 20,000 रूपये दिये जाते हैं. कलाकारों ने बताया कि बाल विवाह या बाल मजदूरी अपराध है. मौके पर कलाकारों ने मनोरंजन के लिए पारंपरिक आदिवासी गीत व नृत्य प्रस्तुत किया. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-sikh-society-celebrated-guru-arjan-dev-jis-martyrdom-day-with-pomp/">मनोहरपुर

: सिख समाज ने गुरु अर्जन देव जी की शहादत दिवस धूमधाम से मनाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही