Search

लातेहार : सड़क से बालू-ईंट हटाने का चला अभियान

Latehar:  नगर प्रशासक राजीव रंजन के निर्देश पर नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न सड़कों पर गृह निर्माण के लिए गिराये गये बालू, छरी व अन्य सामग्रियों हटाने के लिए अभियान चलाया गया. इस अभियान में नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा, सहायक अभियंता कुमार रवि, कनीय अभियंता संजीव कुमार एवं कर-संग्रहकर्ता राजू प्रसाद शामिल थे. टीम ने शहर के बाइपास रोड, रेलवे स्टेशन क्षेत्र समेंत अन्य जगहों पर अभियानक चलाया. श्री वर्मा ने बताया कि सड़क पर गृह निर्माण सामग्रिंया गिरा कर रखने पर तीन लोगों से जुर्माना वसूला गया जबकि पांच लोगों को नोटिस दे कर 24 घंटा के अंदर सामग्रियां हटाने का निर्देश दिया गया. उन्होने कहा कि नोटिस का अनुपालन नहीं करने पर जुर्माना वसूला जायेगा और कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इसे भी पढ़ें-होटवार">https://lagatar.in/action-will-be-taken-against-the-then-jail-superintendent-of-hotwar-jail-departmental-proceedings-will-continue-cm-approved/">होटवार

जेल के तत्कालीन जेल सुपरीटेंडेंट नपे, चलेगी डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग, CM ने दी मंजूरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp