Search

 
 
 

लातेहार :अनियंत्रित हो कार पेड़ से टकरायी, एक की मौत दो घायल

 
Latehar: मनिका थाना क्षेत्र के एनएच-39 पर देवबार मोड़ के पास एक अनियंत्रित कार (जेएच- 01 बीएम-9480) सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. इस घटना में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही हो गई. जबकि एक महिला समेत दो घायल हो गए. मृतक की पहचान सरयू प्रसाद केसरी (विश्रामपुर, गढ़वा) के रूप में हुई है. घायलों में राहुल कुमार केसरी (कामड़े,रांची) व कबूतरी देवी (विश्रामपुर, गढ़वा) का नाम शामिल है. जानकारी के अनुसार, एक शादी समारोह कार सवार शादी समारोह के बाद विश्रामपुर से रांची जा रहे थे. इस दौरान देवबार मोड़ के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई. जिसमें सरयु प्रसाद केशरी की मौत हो गयी. कार में बैठी महिला व चालक राहुल केशरी गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों व 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सदर अस्पताल लाया गया. जहां डॉ अखिलेश्वर प्रसाद ने प्राथमिक इलाज की. इलाज के बाद दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया. आपस में तीनों रिश्तेदार हैं. इसे भी पढ़ें -उलगुलान">https://lagatar.in/ulgulan-rally-was-a-way-to-strengthen-the-family-system-pratul-shahdev/">उलगुलान

रैली था परिवार तंत्र को मजबूत करने का जरिया- प्रतुल शाहदेव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही