Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: सड़क किनारे मिला लकड़बग्घा का शव, दुर्घटना की आशंका

Latehar: एनएच 75 पर मनिका हाईस्कूल के पास सड़क के किनारे एक लकड़बग्घा का शव बरामद किया गया है. शव पर चोट के निशान पाए गए हैं. कयास लगाया जा रहा है कि किसी वाहन की चपेट में आ कर लकड़बग्घा मारा गया है. शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने मनिका हाईस्कूल के पास स्थित सड़क के किनारे झाड़ियों में एक मृत जानवर का शव पड़ा हुआ देखा. पहले तो अफवाह उड़ी की यह किसी बाघ का शव है. इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई. रेंजर ठाकुर पासवान के नेतृत्व में एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन की. शव की पहचान लकड़बग्घा के रूप में की गई. रेंजर पासवान ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि लकड़बग्घा को किसी वाहन ने टक्कर मारी, जिससे उसकी मौत हुई. संभावना है कि यह घटना रात में सड़क पार करते समय हुई हो. पोस्टमार्टम के लिए पशु विशेषज्ञ चिकित्सकों को बुलाया गया. डॉक्टर रवि नंदन ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद बताया कि लकड़बग्घा के कंधे की हड्डी टूट गई थी. वाहन के धक्के से उसकी मौत हुई है. इसे भी पढ़ें – मुंबई">https://lagatar.in/mumbai-attack-accused-tahawwur-ranas-gamble-fails-no-ban-on-extradition-to-india-petition-rejected-in-us-supreme-court/">मुंबई

हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा का दांव फेल, भारत प्रत्यर्पण पर रोक नहीं, याचिका अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में खारिज
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही