Search

 
 
 

लातेहार: सरहुल पूजा में बाधा डालने व सरना झंडा को अपमानित करने का मामला पहुंचा थाना

जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के  ओरसा गांव में पिछले मंगलवार को सरहुल पूजा का आयोजन किया गया था. आरोप है कि जैसे ही पूजा शुरू हुआ, अवधेश जायसवाल अपने साथ यादव समाज के कुछ लोगों को लेकर वहां पहुंचे. यहां उन्होंने स्थानीय बैगा-पाहन को डराने-धमकाने लगे.
 

Latehar: जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के  ओरसा गांव में पिछले मंगलवार को सरहुल पूजा का आयोजन किया गया था. आरोप है कि जैसे ही पूजा शुरू हुआ, अवधेश जायसवाल अपने साथ यादव समाज के कुछ लोगों को लेकर वहां पहुंचे. यहां उन्होंने स्थानीय बैगा-पाहन को डराने-धमकाने लगे. 


यह भी आरोप लगाया गया कि विरोध करने पर महिलाओं के साथ कथित रूप से जातिसूचक गालियां दी गईं. इसे लेकर ग्रामीण बुधवार की शाम महुआडांड़ थाना पहुंचे और एक आवेदन सौंप कर कार्रवाई की मांग की. आवेदन में बताया गया कि उक्तु लोगों के द्वारा माहौल को तनावपूर्ण बना दिया गया. 

 


आवेदन में जिला परिषद सदस्य इस्तेला नगेसिया पर भी सरहुल पूजा का विरोध करने का आरोप लगाया गया है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस दौरान उन्होंने सरना धर्म के प्रतीक झंडा (लाल और सफेद) को फाड़ दिया. ग्रामीणों ने वनवासी कल्याण केंद्र से जुड़े अजय उरांव और उनके सहयोगियों पर भी गाली-गलौज, झंडा तोड़ने और पूजा बंद कराने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है. 


हालांकि अवधेश सिंह व अजय उरांव ने उन पर लगाये गये आरोपों को निराधार बताया है. जबकि जिप सदस्यव से संपर्क नहीं हो पाया. एसआई आनंद किशोर रवि ने इस मामले को लेकर कहा कि आवेदन मिला है, मामले को देखा जा रहा है. इस संबंध में एसडीओ बिपिन कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. दोनों पक्षों की बातों को सुनने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही