Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः युवक से दुर्व्यवहार मामला, पीड़ित से मिले प्रतुल शाहदेव

Advertisement
Advertisement
Latehar: बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव हेरहंज प्रखंड के सुदूर जंगलों के बीच स्थित केरू गांव पहुंचे. बताते चलें कि मामूली बात को लेकर इसी गांव में 2 दिन पहले एक आदिवासी युवक को जूते-चप्पल की माला पहनकर घुमाया गया था. प्रतुल के साथ हेरहंज प्रखंड भाजपा के अध्यक्ष मनीष जायसवाल, प्रदेश युवा मोर्चा आईटी संयोजक राहुल शाहदेव सहित कई नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे. प्रतुल ने ग्रामीणों से पूरी घटना की जानकारी ली. इसे पढ़ें- बिहारः">https://lagatar.in/bihar-2-ips-and-33-dsp-transferred/">बिहारः

2 आईपीएस और 33 डीएसपी का तबादला

हेमंत राज में बढ़ा आदिवासियों पर अत्याचार

प्रतुल ने कहा कि हेमंत सरकार में आदिवासियों पर अत्याचार बढ़ रहा है. सरकार की तुष्टिकरण की नीतियों का परिणाम है कि क्रूर और दुष्ट मानसिकता वाले लोगों का मनोबल राज्य में बढ़ गया है. उन्होंने कहा ऐसे लोगों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि मामूली बात को लेकर गांव के ही नासिर अंसारी और बाबर अंसारी ने आदिवासी युवक के साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि पूरे गांव में जूते, चप्पल की माला पहनकर घुमाया. प्रतुल ने कहा कि यह 21वीं शताब्दी में भी कलंकित करने वाली ऐसी घटनाओं की जितनी निंदा की जाये कम है. इस घटना के 72 घंटे बीतने की बात भी सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायक, स्थानीय जनप्रतिनिधि या प्रशासनिक पदाधिकारी नहीं पहुंचे हैं. उन्होंने कहा की बात-बात पर कूच करने वाले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी खामोश हैं. प्रतुल ने इस पूरे मामले को फास्ट्रेक कोर्ट के माध्यम से चलाने की मांग सरकार से की. वहीं उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया की हेरहंज पुलिस ने इस मामले पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इसे भी पढ़ें- संसद">https://lagatar.in/special-session-of-parliament-from-18th-september-central-government-called-an-all-party-meeting-on-17th/">संसद

का विशेष सत्र 18 सितंबर से, केंद्र सरकार ने 17 को सर्वदलीय बैठक बुलाई

ये रहे मौजूद

मौके पर मंडल महामंत्री कन्हाई प्रसाद, श्यामलाल गोस्वामी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता,  राजेश प्रसाद, नीरज कुमार, अकलेश यादव, रोशन कुमार, कैलाश ठाकुर, बिहारी प्रसाद, शिवनाथ रजक, लालदेव गंजू, बिनोद सिंह समेत कई लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही