Search

 
 
 

लातेहार : मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता में मिलेगा नकद पुरस्कार

 
Latehar: जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कंडुलना की अध्यक्षता में झारखंड वोटर एवेयरनेस कॉन्टेस्ट में भागीदारी को लेकर बैठक आयोजित की गयी. बैठक में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि, यू-ट्यूबर एवं पोस्टर डिज़ाइनर आदि ने भाग लिया. जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कंडुलना ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड के पहल पर मतदाता जागरूकता हेतु झारखंड वोटर एवेयरनेस कॉन्टेस्ट आयोजित किया जा रहा है. इसके तहत प्रोफेशनल, इंस्टिट्यूशनल और एमेच्योर तीन कैटेगरी हेतु प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. प्रतियोगिता चार विधाओं के लिए आयोजित की जाएगी. इसमें वीडियो सांग मेकिंग, शॉर्ट फ़िल्म मेकिंग, रील्स और पोस्टर डिज़ाइनिंग शामिल है. प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए निर्धारित थीम पर वीडियो सॉन्ग, शॉर्ट फ़िल्म, रील्स, पोस्टर तैयार कर 20 फरवरी jharkhandvotercontest@gmail.com पर भेजा जा सकता है. वीडियो सांग एवं फ़िल्म मेकिंग कंपिटिशन में 50 हजार, रील्स मेकिंग में 20 हजार एवं पोस्टर डिज़ाइनिंग में 15 हजार रूपये नगद जीतने का अवसर है. इसे भी पढ़ें-महेंद्र">https://lagatar.in/mahendra-singh-dhoni-invited-to-visit-palamu/">महेंद्र

सिंह धोनी को पलामू आने का आमंत्रण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही