Search

 
 
 

लातेहार : करंट लगने से मवेशी की मौत

 
Mahuadand (Latehar): स्थानीय दुर्गा बाड़ी परिसर के पिछले प्रवेश द्वार पर करंट की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गई. दुर्गा बाड़ी मंदिर परिसर के पीछे प्रवेश द्वार पर टेलीफोन का खंभा गड़ा हुआ था. उसके उपर से 11 हजार वोल्ट का तार ट्रांसफार्मर में बिजली सप्लाई हेतु खींचा गया था. बारिश के दौरान टेलीफोन के खंभा में करंट आ गया और मंदिर परिसर से बाहर निकल रही मवेशी उसकी चपेट में आ गयी. मवेशी मंदिर के पुजारी सर्वेश पाठक की थी. उन्होंने बताया कि मवेशी उनके जीविकोपार्जन का भी साधन था. बता दें कि इसी सड़क से होकर बच्चे प्रतिदिन विद्यालय आते-जाते हैं. बिजली विभाग की लापरवाही से कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है. इसे भी पढ़ें : सरकारें">https://lagatar.in/governments-have-come-and-gone-no-solution-to-teachers-problem/">सरकारें

आईं-गईं नहीं निकला पारा शिक्षकों की समस्या का हल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही