Balumath (Latehar) : सीसीएल ने कोयला परिवहन में लगे वाहनों के लिए एडवाइजरी जारी की है. यह एडवाइजरी सीसीएल द्वारा संचालित मगध परियोजना के परियोजना पदाधिकारी ने जारी की है. परियोजना पदाधिकारी ने अंतिम कांटा होने के बाद वाहन को ढककर प्रस्थान करने का निर्देश दिया है. परियोजना पदाधिकारी ने पत्रांक 64/2024-25 जारी कर आरसीआर मोड के डीओ होल्डर और उससे संबंधित लिफ्टर को 10 अप्रैल से हर हाल में इस निर्देश का पालन करने को कहा है. निर्देश का पालन नहीं करने पर संबंधित डीओ होल्डर के काम को पूर्ण रूप से बंद करने की चेतावनी दी गयी है. [wpse_comments_template]
लातेहार : CCL ने मालवाहक वाहनों के लिए एडवाइजरी जारी की
Last Updated: Apr 10, 2024 12:00 AM (IST)