Search

 
 
 

लातेहार : चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर मिठाइयां बांटकर खुशियां मनायी

 
Latehar : चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग पर लातेहार में मिठाइयां बांट कर खुशियां मनायी गयी. 23 अगस्त की शाम को निर्धारित समय पर चंद्रयान-3 जैसे सफलतापूर्वक लैंड किया तो लोगों ने तालियां बजाकर अपनी खुशियों का इजहार किया. लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर मुबारकबाद दी. इसके बाद शहर के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में युवा राष्ट्रवादी नेता नागमणि की अगुवाई में माता को लड्डू का भोग लगाया गया. फिर इसे श्रद्धालुओं के बीच बांटा गया. (पढ़ें, BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-personnel-reached-ed-office-with-letter-from-cm-secretariat/">BREAKING:

सीएम सचिवालय से चिट्ठी लेकर ED ऑफिस पहुंचा कर्मी)

भारत के लिए गौरव का क्षण

नागमणि ने कहा कि भारत के लिए यह बहुत ही गौरव का क्षण है. आज तक किसी भी देश ने चंद्रमा के साउथ पोल में कदम नहीं रखा है. भारत चांद पर लैंडिग करने वाला चौथा देश बन गया है. उन्होंने देश के प्रधानमंत्री एवं इसरो के वैज्ञानिकों को धन्यवाद दिया. मंदिर के पुजारी राजेश्वर पाठक ने कहा कि आज माता का भोग लगा कर काफी प्रसन्नता हुई. यह भोग भारत माता की शान के लिए था. आज भारतीय होने पर गर्व हो रहा है. मौके पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद बसंत प्रसाद साहू, कमलेश प्रसाद, गोलू पाठक, अमित कुमार विश्वकर्मा, अंकित कुमार, प्रत्यूष राज, वीरेंद्र प्रसाद व सुकरमनी देवी सहित कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-railway-children-india-organization-gave-information-about-the-safety-of-children-in-the-seminar/">कोडरमा

: रेलवे चिल्ड्रन इंडिया संस्था ने सेमिनार में बच्चों की सुरक्षा को लेकर दी जानकारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही