Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

Latehar:  पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, लातेहार की बैठक नामित अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में विद्यालय परिसर में हुई. बैठक में विद्यालय में छात्रों की शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा विद्यालय के रखरखाव व अन्य विषयों पर विचार विमर्श किया गया. प्राचार्य शैलेद्र प्रताप सिंह ने विद्यालय के शैक्षणिक गतिविधियों एवं उपलिब्धयों से समिति को अवगत कराया. उन्होंने विद्यालय के शौचालय एवं वाशरूम की मरम्मति की नितांत आवश्यकता बतायी. कहा कि इस कारण छात्र व छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने आगे बताया कि साल में दो बार विद्यालय के छात्र व छात्राओं का मेडिकल चेकअप कराया जाता है. अगले सत्र में मेडिकल कैंप आयोजित किया जाना है. उन्होने परीक्षा विभाग के लिए स्टेशनरी एवं प्रीटिंग मैटेरियल एवं अगले सत्र में छात्र व छात्राओं के लिए स्कूल डायरी क्रय करने की बात कही. इसे भी पढ़ें-पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-rajmahal-bjp-candidate-tala-marandi-launched-public-relations-campaign/">पाकुड़

: राजमहल के भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी ने चलाया जनसंपर्क अभियान

बड़ा खेल मैदान बनाने की मांग

समिति के सदस्य आशीष टैगोर ने ध्यान आकृष्ठ करते हुए नामित अध्यक्ष को बताया कि विद्यालय में बच्चों के लिए बड़ा खेल मैदान नहीं है. इस कारण विद्यालय के छात्र किक्रेट या फुटबॉल नहीं खेल पाते हैं. इससे प्रतिभावान छात्रों की प्रतिभा कुंठित हो रही है. इस पर प्राचार्य ने बताया कि खेल मैदान के बीच में कुछ पेड़ हैं. समिति से अनुमोदन के बाद इन पेड़ों काटने की अनुमति के लिए अंचलाधिकारी व वन विभाग के अधिकारियों से पत्राचार किया गया है. बैठक में सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह, जेएनवी के प्राचार्य प्रदीप कुमार सिंह, अभिभावक अमीत कुमार मिंज व राज कुमार यादव, शिक्षक प्रतिनिधि प्रदीप कुमार ठाकुर शामिल थे. बैठक के बाद अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार ने विद्यालय एवं खेल मैदान का निरीक्षण किया. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchis-8-year-old-usaid-is-observing-fast-as-strictly-as-adults/">रांची

का 8 साल का उसैद बड़ों की तरह पाबंदी से रख रहा रोजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही