Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: केंद्रीय टीम ने किया सीएचसी चंदवा का निरीक्षण

Latehar: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव करमा जिंपा भूटिया बुधवार को चंदवा पहुंचे. चंदवा पहुंची केंद्रीय टीम ने क्षेत्र का भ्रमण किया. इस दौरान टीम ने सीएचसी चंदवा के एमटीसी कक्ष का निरीक्षण कर कुपोषित बच्चों से बात की और उनका हाल जाना. संयुक्त सचिव इससे पहले चंदवा प्रखंड अंतर्गत सासंग उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किये. संयुक्त सचिव ने औचक निरीक्षण कर बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं के साथ विद्यालय में शिक्षकों व बच्चों की उपस्थिति का जायजा लिया था. इस दौरान संयुक्त सचिव ने विद्यालय में पठन-पाठन के तरीके व उन्हें मिल रही बुनियादी सुविधाओं के अलावा स्कूल में विद्यार्थियों को दी जाने वाली मध्याह्न भोजन की जानकारी ली. साथ ही विद्यालय में बेंच डेस्क की उपलब्धता, बिजली, पंखा, पानी और शौचालय समेत सभी बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली. इसके बाद संयुक्त सचिव करमा भूटिया ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) लातेहार का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया. इस दौरान आरसेटी के निदेशक ने कहा कि एसबीआई बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान लातेहार की ओर से महिलाओं के लिए दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है. दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को मोमबत्ती व अगरबत्ती बनाने की प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें– बिहार">https://lagatar.in/bihar-vidhan-sabha-speaker-vijay-sinha-resigned-said-worked-without-any-malice-and-greed/">बिहार

विधानसभा के स्पीकर विजय सिन्हा ने दिया इस्तीफा, कहा- बिना किसी द्वेष और लोभ-लालच के काम किया.
इस दौरान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर मोमबत्ती व अगरबत्ती बनाने की विधि पर विस्तृत प्रकाश डाला गया. इस दौरान संयुक्त सचिव ने कहा कि प्रशिक्षण के बिना कोई भी कार्य सफल नहीं हो पाता है. खासकर महिलाएं अगर आत्मनिर्भर बनेंगी तो समाज की दशा और दिशा बदल सकती हैं. सभी लोग पूरे लगन के साथ प्रशिक्षण लें. संयुक्त सचिव ने RSETI में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम व प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षुओं के प्लेसमेंट के बारे जानकारी ली. संयुक्त सचिव ने प्रशिक्षण कक्ष, छात्रावास और प्रशिक्षुओं के मेस का निरीक्षण किया. इसे भी पढ़ें–  बिहार">https://lagatar.in/bihar-speaker-vijay-sinha-said-i-will-not-resign-i-will-keep-my-point-in-the-assembly/">बिहार

: स्पीकर विजय सिन्हा बोले- इस्तीफा नहीं दूंगा, विधानसभा में अपनी बात रखूंगा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही