Search

 
 
 

लातेहार : चैंबर ऑफ फामर्स का जिला स्तरीय समिति गठन पर हुई बैठक समेत अन्य खबरें

 
Latehar: जिला कृषि कार्यालय में शनिवार को जिला कृषि पदाधिकारी अमृतेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में चैंबर ऑफ फार्मस जिला स्तरीय समिति गठन को लेकर बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से संदीप प्रसाद (जालिम कला) को संगठनकर्ता के रूप में पंजीकरण करने को लेकर चयनित किया गया. जिला कृषि पदाधिकारी ने बीज स्वावलंबन, बुनियादि प्रोद्योगिकी, कृषि क्षेत्र में नवीनीकरण, बाजार में मांग आधारित उत्पादन एवं विनिमय, उत्पादन में संशोधन, परिवहन बिजली इत्यादि में पर्याप्त सुविधा, खाद उर्वरक का समन्वय और खाद बीज उपकरण के सुविधाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि समिति का लक्ष्य छोटे किसान समूह को अन्य विभागों द्वारा सहयोग प्रदान कर उद्योग स्थापना और बाजार उपलब्ध करवाकर उद्यमी बनाना है. मौके पर जिला सहकारिता पदाधिकारी जगमणी टोपनो समेत जिले के विभिन्न प्रखंड से आये कई किसान उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - परिवार">https://lagatar.in/the-head-of-the-family-should-not-lose-the-shame-of-his-eyes-priyanka-gandhi-hits-back-at-modis-bihar-speech/">परिवार

के मुखिया को आंखों की शर्म नहीं खोनी चाहिए : प्रियंका गांधी का मोदी के बिहार वाले भाषण पर पलटवार…

अंजुमन फरोग़-ए-उर्दू का प्रतिभा सम्मान समारोह नौ जून को

बालूमाथ के प्रतिष्ठित मौलाना डॉ इकबाल नैयर कासमी की स्मृति में इस साल भी मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा में सफल छात्रों के सम्मान में शहर के होटल कजरीया में आगामी नौ जून को किया जायेगा. लातेहार जिला के वैसे सफल छात्र जिनका मैट्रिक या इंटरमीडिएट में उर्दू विषय में 60 प्रतिशत या उससे अधिक नंबर प्राप्त किया हो, उन छात्रों को अंजुमन फरोग़-ए-उर्दू के द्वारा सम्मानित किया जाएगा. अंजुमन फरोग़-ए-उर्दू बालूमाथ के इंचार्ज हाफिज अल्फातेह इक़बाल ने बताया की प्रतिभा सम्मान समारोह में राज्य के प्रतिष्ठित उर्दू अदब के विद्वान शामिल होकर छात्रों के समक्ष उर्दू विषय की खूबसूरती पर व्याख्यान देंगे. छात्रों का कॅरियर काउंसिलिंग भी किया जाएगा. उन्होंने छात्रों से उक्त सम्मान समारोह के लिए रजिस्ट्रेशन तय समय में करवा लेने और भाग लेने का आग्रह किया है. इसे भी पढ़ें -रात">https://lagatar.in/3-minors-who-were-stealing-from-a-shop-in-the-dark-of-night-got-burnt-in-fire-one-died/">रात

के अंधेरे में दुकान में चोरी कर रहे 3 नाबालिग आग में झुलसे, एक की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही