Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: सुशील कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई चेंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक

Latehar: लातेहार के स्थानीय डाक बंगला में चेंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान उन्होंने कहा कि चैंबर के माध्यम से व्यवसायियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाया जायेगा. बैठक में लातेहार चेंबर ऑफ कॉमर्स की नियमावली को अनुमोदित किया गया. अध्यक्ष ने चेंबर को चलाने व अन्य कार्यों के लिए सदस्यता शुल्क निर्धारित करने पर बल दिया. इसके बाद चेंबर की सदस्यता शुल्क का निर्धारण किया गया. सर्वसम्मति से स्थानीय बैंक में चेंबर का एक बचत खाता खोलने का भी निर्णय लिया गया. प्रवक्ता निर्दोष प्रसाद ने चेंबर की नियमित बैठके आयोजित करने का सुझाव दिया. बैठक में सचिव रामनाथ अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निर्मल महलका, उपाध्यक्ष गजेंद्र प्रसाद शोंडिक, कानूनी सलाहकार अधिवक्ता राजीव रंजन पांडेय, प्रवक्ता निर्दोष गुप्ता, शत्रुघ्न प्रसाद, बसंत प्रसाद, सुनील प्रसाद शोंडिक, राजबल्लभ प्रसाद, दिनेश महलका, पवन कुमार, विनोद प्रसाद, विष्णु प्रसाद गुप्ता, उमा कांत प्रसाद, विपिन प्रसाद, प्रवीण कुमार, रामदेव सिंह व अनिल प्रसाद समेत कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें:  आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-district-supply-officer-did-surprise-inspection-of-nine-pds-shops-in-the-area/">आदित्यपुर

: क्षेत्र के नौ पीडीएस दुकानों का जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही