Search

लातेहार चेंबर ऑफ कॉमर्स ने विधायक बैद्यनाथ राम को सौंपा ज्ञापन

Latehar : झारखंड सरकार द्वारा लाये गये कृषि बिल को वापस लेने की मांग को लेकर लातेहार चेंबर ऑफ कॉमर्स ने विधायक बैद्यनाथ राम को एक मांग पत्र सौंपा. लातेहार चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक बैद्यनाथ राम के लातेहार स्थित आवास में मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपते हुए झारखंड सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिल एवं 2% बाजार समिति शुल्क को वापस लेने की मांग की. ज्ञापन सौंपने वक्त उपाध्यक्ष गजेंद्र प्रसाद शौंडिक, विनोद कुमार महलका, निर्दोष कुमार, सुनील कुमार शौंडिक व अनिल कुमार आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें - धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-mourning-in-the-area-over-the-suicide-of-sindri-mlas-son-vivek/">धनबाद:

सिंदरी विधायक पुत्र विवेक की आत्महत्या पर इलाके में शोक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp