Search

 
 
 

लातेहार/ चंदवा : गांव में दबंगई का नमूना, चापाकल में लगा दिये सबमर्सिबल

 
Latehar : गांव में किसी भी ग्रामीण को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़े इसके लिए सरकार की ओर से जगह-जगह चापाकल लगाये गये हैं. आज भी कई ऐसे ग्रामीण इलाके हैं जहां महिलाएं दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर हैं. जो सुविधाएं सरकार की ओर से दी गई हैं उस गांव के ही कुछ दबंग उसे अपनी जागीर समझने लगते हैं. ऐसा ही मामला आया है लातेहार जिले के लाधूप पंचायत से जहां चापाकल तो है लेकिन सारा सामान गायब है. सरकार की योजना से बने चापाकल को गांव के ही दबंग बारीक खान ने अतिक्रमण कर अपने बाउंड्री के अंदर लेकर ले गये हैं. इतना ही नहीं चापाकल का सारा सामान खोलकर अपने घर में रख लिया गया है. इतना ही नहीं कई महिनों से दबंग बारीक खान चापाकल में सबमर्सिबल लगाकर निजी उपयोग कर रहे हैं . स्थानीय महिलाओं में रोष चापाकल नहीं रहने से महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसको लेकर स्थानीय महिलाओं में काफी रोष है. लादूप पंचायत की महिलाओं ने मुखिया को आवेदन देकर न्याय दिलाने की मांग की है. शमा खातून, नूरजहां परवीन, जवीबा खातून, रेशमा परवीन, शबाना खातून के साथ-साथ कई महिलाओं ने मिलकर आवेदन दिये हैं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही