Search

लातेहार : सीएम हेमंत के कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

Latehar:  सीएम हेमंत सोरेन के 13-14 फरवरी को लातेहार मे प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए एनएच-75 पर वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है. जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के लातेहार आगमन को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. 13 फरवरी दोपहर दो बजे से 14 फरवरी को कार्यक्रम समाप्ति तक मेदिनीनगर से रांची व रांची से मेदिनीनगर आने-जाने वाले बस, ट्रक, भारी वाहन एवं अन्य छोटे वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया गया है. उन्होने बताया कि रांची से पलामू की ओर जाने वाले बड़े एवं छोटे मालवाहक वाहन चंदवा-बालूमाथ-हेरहंज -मटलौंग या पांकी होते हुए पलामू जायेंगे. जबकि बस एवं सवारी छोटे वाहन चंदवा-उदयपुरा- डीही मुरूप- नवादा- हेरहंज- पांकी- मटलौंग होते हुए पलामू जायेंगे. इसे भी पढ़ें:धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-in-the-meeting-of-bjp-mahila-morcha-the-mantra-given-to-help-voters/">धनबाद

: भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में दिया गया वोटरों को साधने का मंत्र

13-14 फरवरी को हेमंत सोरेन का लातेहार प्रवास

वहीं पलामू से रांची की ओर जाने वाले बड़े एवं छोटे मालवाहक वाहन पांकी- मनिका मटलौंग-हेरहंज- बालूमाथ व चंदवा होते हुए रांची जायेंगे. वहीं बस एवं सवारी छोटे वाहन मनिका– होटवाग –पोचरा मोड़ –बानपुर- पॉलीटेक्निक रोड–डीही मुरूप –आरागुंडी व उदयपुरा होते हुए रांची जायेगे. गारू से रांची जाने एवं आने वाले सभी वाहन नेतरहाट-महुआडांड़-गारू- नावागढ़-नवरंग चौक- जालिम-भुसूर- सिकनी–चंदवा होते हुए रांची आयेंगे और जायेंगे. इसे भी पढ़ें:हेमंत">https://lagatar.in/outrage-against-hemant-government-will-win-ramgarh-by-election-deepak-prakash/">हेमंत

सरकार के खिलाफ आक्रोश, जीतेंगे रामगढ़ उपचुनाव : दीपक प्रकाश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp