Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: चेचिस ने कार को मारी टक्कर, बाल बाल बचे लोग

Latehar: थाना चौक के पास चेचिस वाहन ने कार को पीछे से टक्कर मार दी. जिससे कार मंदिर की दीवार से जा टकराई . हालांकि इस दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई है, लेकिन कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. जानकारी के मुताबिक शहर के मस्जिद रोड निवासी पूरेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ मटलौंग गांव जा रहे थे. तभी थाना चौक के पास ये घटना घटी. पुलिस ने चेचिस वाहन को जब्त कर लिया है. वहीं इस घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों का कहना है कि थाना चौक में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गयी है. लेकिन ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक नियंत्रित करने के बजाय मोबाइल फोन में व्यस्त रहते हैं, या फिर बात करने में, जिस वजह से इस चौक पर आये दिन सड़क दुर्घटना होती है. बता दें कि थाना चौक पर ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही की खबर को पहले भी शुभम संदेश अखबार ने प्रमुखता से उठाया था. इसे भी पढ़ें:  बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-police-inaugurated-illegal-liquor-trader-murder-case-three-arrested/">बोकारो

: अवैध शराब कारोबारी हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, तीन गिरफ्तार  
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही