Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने किया होली मिलन समारोह

Latehar: केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन जिला कमेटी के द्वारा शहर के होटल सेलिब्रेशन इन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनोद बिहारी गुप्ता और संचालन जिला सचिव विजय कुमार ने किया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि होली दोस्ती व भाईचारा का त्योहार है. इसे मिलजुल कर मनाना चाहिए. सचिव विजय कुमार ने कहा कि होली असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है. यह आपसी गिला शिकवा भूलकर एक दूसरे को गले लगाने का त्योहार है. मौके पर लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. इससे पूर्व लातेहार प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया. प्रखंड उपाध्यक्ष रविशंकर कुमार, सह सचिव रमेश प्रसाद गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष शिवशंकर सिंह को बनाया गया. इसे भी पढ़ें -राष्ट्रपति">https://lagatar.in/kerala-government-went-to-supreme-court-against-president-draupadi-murmu-bjp-criticized/">राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गयी केरल सरकार, भाजपा ने आलोचना की, कहा, मार्क्सवादी पार्टी महिला विरोधी

मौके पर ये लोग रहे मौजूद

मौके पर उमाशंकर चैतन्य, अमित कुमार, रमेश प्रसाद गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद, संतोष चंद्र गोस्वामी, चंद्रकांत प्रसाद, बलवंत सिंह, संजीत गुप्ता, ताराचंद प्रजापति, रवि शंकर प्रसाद, बैजनाथ प्रसाद, अशोक कुमार, प्रदीप साव, बिरेंद्र यादव, पवन यादव, ओम गुप्ता, अमर कुमार, मुरली शर्मा, प्रकाश यादव उमेश साव समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - लोकतंत्र">https://lagatar.in/grand-rally-of-india-alliance-to-save-democracy-on-31st-march-at-ramlila-maidan-in-delhi/">लोकतंत्र

बचाने के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली 31 मार्च को…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही