Search

 
 
 

लातेहार : केचकी को हरा कर चियांकी ने खिताब पर जमाया कब्जा

 
Barwadih, Latehar:  युवा क्रिकेट क्लब के द्वारा आयोजित कारगिल युद्ध में शहीद हुए मिथिलेश कुमार सिंह स्मृति आयोजित नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को खेला गया. मौके पर बतौर अतिथि जिला परिषद की सदस्य संतोषी शेखर, झारखंड यूथ कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक और पलामू व छतरपुर विधानसभा प्रभारी विजय बहादुर सिंह व पंचायत के मुखिया बुद्धेश्वर सिंह ने फीता काट कर मैच का शुभारंभ किया. उन्होने शहीद मिथिलेश सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चियांकी की टीम ने 16 ओवर में 204 रन बनाये. जबकि जवाबी पारी खेलने उतरी केचकी की टीम 132 रनों पर ऑल-आउट हो गई. अतिथियों ने विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किया. मौके पर वार्ड सदस्य जयप्रकाश सिंह, अजीत कुमार सिंह, विक्की कुमार सिंह, संतोष कुमार, विजय प्रसाद, विकास कुमार सिंह, बॉर्डर, मनोज कुमार पासवान व शशि कुमार पासवान समेत काफी सख्या में लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/50-crores-are-spent-every-month-on-213-government-hospitals-of-dhanbad-patients-are-not-getting-medicines/">धनबाद

के 213 सरकारी अस्पतालों पर हर माह 50 करोड़  खर्च, मरीजों को नहीं मिल रहीं दवाएं
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही