Search

लातेहार: मुखिया ने निर्माणाधीन स्कूल भवन का लिया जायजा

Latehar: लातेहार जिला के नेतरहाट में राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिरसी में नये भवन का निर्माण किया जा रहा है. जिसमे अनियमितता और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. शिकायत मिलने पर नेतरहाट मुखिया रामबिशुन नगेसिया विद्यालय भवन निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अनुमंडल पदाधिकरी नीत निखिल सुरीन को भवन निर्माण कार्य की एक कमिटि बनाकर जांच कराने का आग्रह किया. उन्होंने एसडीओ को बताया कि निर्माण कार्य में व्यापक अनियमितता बरतने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. ग्रामीणों ने बताया कि प्राक्कलन के अनुसार काम नहीं किया जा रहा है. बता दें कि नेतरहाट झारखंड के पर्यटन स्थलों में शुमार है. नेतरहाट का सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखने राज्य ही नहीं देश-विदेश से पर्यटक आते हैं. सिरसी गांव में होम-स्टे की सुविधा सरकार की ओर से बहाल की जा रही है. देश-विदेश से आने वाले पर्यटक झारखंड की संस्कृति और खानपान को बहुत करीब से रहकर महसूस कर सकेंगे और जान पाएंगे. इसे भी पढ़ें: केजरीवाल">https://lagatar.in/kcr-said-after-meeting-kejriwal-pm-modi-to-withdraw-the-ordinance-do-not-disturb-the-state-governments/">केजरीवाल

से मुलाकात के बाद बोले केसीआर, अध्यादेश वापस लें पीएम मोदी, राज्य सरकारों को परेशान न करें…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//