Search

 
 
 

लातेहार : पंचायतीराज व्यवस्था को लेकर आयोजित बैठक में भाग लेंगे मुखिया

 
जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष ने सभी मुखिया से न्यू टाउन हॉल में आयोजित बैठक भाग लेने की अपील की   Latehar :  न्यू टाउन हॉल में रविवार को पंचायतीराज व्यवस्था पर चर्चा को लेकर बैठक आयोजित की गयी है. जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष सुभाष सिंह ने जिले के सभी मुखिया से इस बैठक में भाग लेने की अपील की है. इधर, बरवाडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह पूर्व सैनिक आशीष सिंह के आवासीय परिसर में बरवाडीह मुखिया संघ की एक बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्ष ने कहा कि रविवार को लातेहार के टाउन हॉल में आयोजित बैठक में बरवाडीह से भी मुखिया भाग लेंगे. उन्होंने बताया कि पंचायती राज को 29 अधिकारों में सिर्फ 14 अधिकार ही हमें दिया गया है. बैठक में इस पर विचार विमर्श किया जायेगा और अधिकारों की प्राप्ति के लिए रणनीति तैयार की जायेगी. बैठक में चुंगरू मुखिया बलदेव परहिया, कुचिला मुखिया सतरोहन सिंह, उकामाड़ मुखिया पूनम देवी, लात मुखिया ईश्वरी देवी, खुरा मुखिया जितेंद्र सिंह, केड़ मुखिया अनिता देवी, छिपादोहर मुखिया वेरोनिका कुजूर, हरातु मुखिया सावित्री देवी समेत अन्य पंचायतों के मुखिया उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही