Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : मुखिया के ससुर पर लगा अबुआ आवास में बीस हजार मांगने का आरोप

Advertisement
Advertisement
  • पीड़िता ने बीडीओ को सौंपा आवेदन
  • मामले की जांच के बाद की जायेगी कार्रवाई : बीडीओ
Barwadih (Latehar) : प्रखंड के केड़ पंचायत के ग्राम लुकुमखाड़ की महिला शारदा देवी ने अबुआ आवास योजना में मुखिया अनिता देवी के ससुर लालमन उरांव पर 20 हजार रुपये कमीशन मांगने का आरोप लगाया है. शुक्रवार को महिला शारदा देवी ने प्रखंड कार्यालय पहुंच बीडीओ रेशमा रेखा मिंज को लिखित आवेदन सौंपा है. वार्ड चार के वार्ड सदस्य शिव शंकर सिंह ने भी मामले को सही बताया है. बीडीओ को दिए गए आवेदन में शारदा देवी ने बताया है कि मुखिया के ससुर द्वारा उनसे 20 हजार रुपए की मांग की गई. जो दे पाने में वह असमर्थ थी. इसलिए उनके आवास का जिओ टैग नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि अगर रिश्वत पर आवास बेचा जाएगा तो हमलोग आवास से वंचित रह जायेंगे. बीडीओ रेशमा रेखा मिंज ने मामले की जांच कराने का आश्वासन महिला शारदा देवी को दिया है. इस संबंध में मुखिया के ससुर लालमन उरांव से दूरभाष पर पूछे जाने पर उन्होंने आरोप को बेबुनियाद बताया. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahuls-nyaya-yatra-on-the-second-day-in-sasaram-talked-to-farmers-tejashwi-became-the-driver/">राहुल

की न्याय यात्रा दूसरे दिन सासाराम में, किसानों से बात की, तेजस्वी ने संभाली ड्राइविंग सीट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही