Search

 
 
 

लातेहार : कीचड़ के बीच चल कर स्कूल जाने को मजबूर हैं बच्चे

 
Mahuadand (Latehar) : अंबवाटोली पंचायत के अमजद अंसारी के सीमेंट गोदाम के पास से संत जोसेफ प्लस टू स्कूल, महुआडांड़ के गेट तक जाने वाली सड़क पर पूरे साल या तो कीचड़ पसरा रहता है या फिर नाली का पानी. इस कारण बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी होती है. बारिश के मौसम में तो स्थिति और खराब हो जाती है. बच्चों को स्कूल छोड़ने और लेने जाने वाली महिलाओं के लिए रोज दिन में दो बार इस सड़क से गुजरना एक बड़ी मुसीबत बन गयी है. हमेशा नाली का पानी जमा रहने के कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं. पैदल और बाइक सवार गड्ढों में बैलेंस बिगड़ने के कारण आये दिन दुर्घटनe होती है. नाली व सड़क नहीं बनने के कारण यहां हमेशा पानी और कीचड़ रहता है. इसे भी पढ़ें :राजद">https://lagatar.in/rjd-celebrated-27th-foundation-day/">राजद

ने मनाया 27वां स्थापना दिवसः केंद्र से भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प

समस्या के समाधान का दिया गया भरोसा

प्रखंड प्रमुख कंचन कुजूर ने बताया कि सड़क नहीं बनने से स्कूली बच्चों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. बहुत जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा. प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सह उप प्रमुख अभय मिंज ने बताया कि सड़क निर्माण का कार्य बहुत दिनों पहले किया गया था. सड़क काफी जर्जर हो गया. यह बात संज्ञान में आया है. स्कूली बच्चे और ग्रामीणों को आने जाने में बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा. सड़क बनना बहुत जरूरी है. इसे भी पढ़ें :BREAKING:">https://lagatar.in/illegal-mining-case-ed-arrests-stone-trader-krishna-saha/">BREAKING:

अवैध खनन मामलाः ED ने पत्थर कारोबारी कृष्णा साहा को किया अरेस्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही