Latehar : नगर प्रशासक राजीव रंजन ने आज मंगलवार को रामनवमी पर्व को लेकर शहरी क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों व अखाड़ों में जाकर व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान राजीव रंजन ने नगर पंचायत द्वारा चौक-चौराहों में लगाये जा रहे सीसीटीवी कैमरे को लेकर कई दिशा-निर्देश जारी किये. उन्होंने शहर के बाईपास चौक में सभी चार प्रमुख सड़कों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया. नगर प्रशासक राजीव रंजन ने बताया कि रामनवमी में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए शहर के हर प्रमुख चौक-चौराहों और जिस रूट से रामनवमी जुलूस निकलेगी, वहां सीसीटीवी लगाये गये हैं. उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों पर भी कड़ी नजर रखी जायेगी.
लातेहार : नगर प्रशासक ने रामनवमी को लेकर विभिन्न चौक-चौराहों व अखाड़ों का लिया जायजा
Last Updated: Apr 16, 2024 12:00 AM (IST)