Search

 
 
 

लातेहार निकाय चुनाव : DC ने डाला वोट, पहले चार घंटे में 27.1% वोटिंग

Latehar: शहर के चन्दनडीह स्थित राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय के मतदान केंद्र संख्या 14/1 पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस दौरान उपायुक्‍त कतार में खड़े हो कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस अवसर पर उन्होंने मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया और मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.
 

Latehar: शहर के चन्दनडीह स्थित राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय के मतदान केंद्र संख्या 14/1 पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस दौरान उपायुक्‍त कतार में खड़े हो कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस अवसर पर उन्होंने मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया और मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. उपायुक्त ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता का मतदान करना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे निर्भीक एवं निष्पक्ष वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करें.


वहीं  नगर निकाय चुनाव में पहले चार घंटे में लातेहार में मतदान का प्रतिशत 27.1 प्रतिशत दर्ज किया गया. लेकिन प्रारंभ में मतदान काफी धीमी गति से हो रहा था. पहले दो घंटे में नगर पंचायत क्षेत्र के सभी 15 वाडों के 22 मतदान केंद्रों में 12.4 प्रतिशत मतदान रहा था.  लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा मतदान का प्रतिशत बढ़ने लगा. इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता और पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने शहरी क्षेत्र के विभिन्‍न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. 


उन्‍होंने जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय लातेहार, बूथ नंबर 11/1, राजकीय बुनियादी विद्यालय धर्मपुर लातेहार, बूथ नंबर 15/1, राजकीय कृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय आश्रम लातेहार, बूथ नंबर 7 कमरा नंबर 1 एवं 2 ,सामुदायिक भवन बाजार टांड़  डुरुआ, बूथ नंबर 04, सामुदायिक भवन  डुरुआ, बूथ नंबर 06,राजकीय प्राथमिक विद्यालय राजहार, बूथ नंबर 3/1 ,राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय चंदनडीह, बूथ नंबर 14/1 का औचक निरीक्षण किया. 

Uploaded Image


निरीक्षण के क्रम में मतदान की व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों, न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं (AMF) एवं मतदान कर्मियों की उपस्थिति का जायजा लिया गया.  इस दौरान पीठासीन पदाधिकारियों एवं मतदान कर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्‍होंने  किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और तत्काल वरीय अधिकारियों को सूचित करने को कहा. 


सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है और गश्ती दल सक्रिय हैं. मतदान केंद्रों पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है, वहां  मतदाताओं को उनके मतदान क्रमांक एवं अन्य आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही