Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : नेतरहाट के टुटुआपानी मैदान में सीएम करेंगे शिरकत, जेएमएम जिला अध्यक्ष ने लिया जायजा

Advertisement
Advertisement
Latehar : 26 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नेतरहाट के टुटुआपानी मैदान में आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में शिरकत करेगें. मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के नेतृत्व में झामुमो का एक प्रतिनिधि मंडल टुटआपानी में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया. श्री शाहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और इस कार्यक्रम में लातेहार व गुमला जिला के अलावा छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र से भी लोग भाग लेगें. उन्होंने कहा कि इसी टुटुआपानी मैदान में नेतरहाट फिल्ड फायरिंग रेंज निर्माण के विरोध में वर्ष 1994 से दो दिवसीय विरोध सभा का आयोजन कर इस परियोजना रद्द करने एवं इसका अवधि विस्तार नहीं करने की मांग की जाती थी. गत दिनों मुख्यमंत्री ने इस परियोजना के अवधि विस्तार के प्रस्ताव को नकार दिया है. मुख्यमंत्री ने इस परियोजना से विस्थापित हो रहे ग्रामीणों की भावना एवं दर्द को समझा और इस परियोजना को अवधि विस्तार देने से इंकार कर दिया. इससे क्षेत्र के ग्रामीणों में हर्ष है और नागरिकों के द्वारा मुख्यमंत्री का यहां नागरिक अभिनंदन करने का निर्णय लिया गया है. 26 अगस्त को इसी मैदान में मुख्यमंत्री का नागरिक अभिनंदन किया जायेगा और इसकी तैयारियां यहां जोर शोर से चल रही है. गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है और लोगों से इस कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की जा रही है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही