Search

 
 
 

लातेहार : ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत मिट्टी से भरे कलशों का किया गया संग्रह

 
Mahuadad (Latehar) : महुआडाड़ प्रखंड कार्यालय सभागार में ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत प्रखंड के सभी पंचायतों से गाजे-बाजे के साथ मिट्टी से भरे कलशों को लाया गया. मौके पर शहीद अमर रहें के नारे लगाये गये. इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग के समक्ष सभी पंचायतों के मुखिया और अन्य प्रतिनिधियों ने कलश सुपुर्द किया. इसके पूर्व सभी पंचायतों में वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई. साथ ही शहीदों के सम्मान में स्मारक पट्टिका लगाया गया. बाद में बीडीओ अमरेन डांग ने सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की. उन्होंने झंडोत्तोलन को लेकर कई दिशा निर्देश दिये. साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा झंडा उपलब्ध कराया गया. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-two-children-died-due-to-drowning-in-a-pit-filled-with-water/">गोड्डा

: दो बच्चे की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही