Search

 
 
 

लातेहार : घटिया पथ निर्माण की शिकायत, ग्रामीणों ने बंद कराया काम

 
निर्माण कार्यस्थल पर पहुंचे जिप सदस्य विनोद उरांव Latehar:  सदर प्रखंड के पंचायत पोचरा ग्राम ललगड़ी से बिचलीदाग पोही तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पथ निर्माण कराया जा रहा है. ग्रामीणों के द्वारा पथ निर्माण में अनियमितता बरते जाने की शिकायत पर जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव व मुखिया रामजीत सिंह योजना स्थल पहुंचे. जिप सदस्य ने बताया कि सड़क निर्माण में घटिया किस्म का मेटेरियल का प्रयोग किया जा रहा है. इसके अलावा बिना ढलाई किये ही ह्यूम पाइप लगाया जा रहा है. विनोद उरांव ने बताया कि बनाये जा रहे गार्डवाल में बिना साइज के ही पत्थर लगा दिया जा रहा है. उन्होने बताया कि योजना स्थल पर कई मजदूरों ने कम मजदूरी देने की शिकायत भी की है. ग्रामीणों ने कई बाद विरोध किया लेकिन संवेदक कार्य में सुधार लाने के लिए तैयार नहीं है. मजदूरों को कम मजदूरी मिलने की शिकायत पर उन्होने श्रम अधीक्षक से बात की. ग्रामीणों ने कहा कि जब तक कार्य में सुधार नहीं होता है निर्माण कार्य बंद रहेगा. इसे भी पढ़ें-गढ़वा">https://lagatar.in/provided-electricity-to-garhwa-for-20-to-22-hours-mithilesh-thakur/">गढ़वा

को 20 से 22 घंटा बिजली उपलब्ध कराया : मिथिलेश ठाकुर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही