Search

 
 
 

लातेहार : स्काउट एवं गाइड के प्रशिक्षण शिविर का समापन

 
Latehar: नेतरहाट आवासीय विद्यालय में आयोजित स्काउट एवं गाइड के द्वितीय सोपान का प्रशिक्षण शिविर शनिवार को संपन्न हो गया. समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्राचार्य डा प्रसाद पासवान ने भाग लिया. उन्होने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट एवं गाइड में परोपकार सीखाता है. विषम परिस्थतियों में लोगों की मदद करने की सीख देता है. उन्होंने प्रशिक्षण में भाग ले रहे छात्रों को प्रशिक्षण में सिखाये गये बातों को अपने जीवन एवं कार्यशैली में उतारने की बात कही. डॉ. पासवान ने कहा कि कार्य में दक्षता लाने के लिए प्रशिक्षण जरूरी है. प्रशिक्षण का मुख्य उदेश्य बच्चों को सार्वागिंण विकास करना है. इसे भी पढ़ें :अंकिता">https://lagatar.in/ankita-murder-one-million-compensation-given-to-the-victims-family-the-government-told-in-the-hc/">अंकिता

हत्याकांड: पीड़ित परिवार को दिया गया दस लाख मुआवाजा, HC में सरकार ने बताया

प्रशिक्षण में कई तरह की दी गई जानकारी

प्रशिक्षण में बच्चों को प्रार्थना, गीत, इतिहास, रस्सी की गांठ, टेंट पिचिंग व गजट समेत अन्य कई महत्वपूर्ण पहलूओं की व्यवहारिक जानकारी दी गयी. मौके पर शिविर प्रधान मो शाकिर अंसारी, जिला संगठन आयुक्त खूंटी जिला हरेंद्र कुमार प्रजापति, रविरंजन, अभिषेक सिन्हा, रवि प्रकाश सिंह, स्काउट प्रशिक्षक ओम प्रकाश, शिशुपाल महतो व राधा कुमारी समेत प्रशिक्षण में भाग ले रहे छात्र मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-all-six-criminals-accepted-involvement-in-the-transporter-murder-case/">धनबाद

: ट्रांसपोर्टर हत्याकांड में सभी छह अपराधियों ने संलिप्तता स्वीकारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही